रांची, फरवरी 4 -- रातू, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय रातू स्थित प्रसिद्ध मां काली मंदिर का 25वां वार्षिकोत्सव आगामी 28 फरवरी से श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इसे लेकर मंदिर संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम को भव्य रूप देने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन की घोषणा की गई। यज्ञ को लेकर मंदिर परिसर में विशाल यज्ञशाला का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। मां काली मंदिर संचालन समिति की अध्यक्ष अनीता तिवारी ने बताया कि मंदिर का रजत जयंती समारोह नौ दिनों तक चलेगा, जिसकी शुरुआत 21 फरवरी से होगी। इस अवसर पर 1001 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए महाभंडारा का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर पंडाल, यज्ञशाला और अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.