रातू में महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत
रांची, जून 20 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बड़का टोली में एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत के बाद बेटे ने गांव के ही युवक पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बड़का टोली निवासी ओम उरांव ने थाना में आवेदन देकर प्रताप उरांव के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि प्रताप ने उसकी मां मीना देवी के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात मीना देवी घर से बाहर गई थीं। काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान वह प्रताप उरांव के घर के पास घायल अवस्था में मिलीं। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए रिम्स, रांची में भर्ती कराया, जहां 19 जून को उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि दोनों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.