रांची, मार्च 25 -- रातू,प्रतिनिधि। चैती दुर्गा पूजा पर महासप्तमी के दिन बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमा को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिया गया। मां दुर्गा के पट का अनावरण पूर्व डिप्टी मेयर अजय नाथ शाहदेव ने किया। पट खुलते ही मां के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज उठा। इसके बाद महाआरती हुई और भोग प्रसाद का वितरण भक्तों के बीच किया गया। ज्ञात हो कि रातू का यह प्राचीन बजरंगबली मंदिर में आजादी के समय से ही हुनमान जी की पूजा हो रही है। इस मंदिर परिसर में रामनवमी के दिन प्रखंड के दर्जनों गांवों के झंडो का मिलन होता है। सभी गांवो के रामनवमी जुलूस का मिलन स्थल भी यही है। इस मंदिर से ही पूरे क्षेत्र के जुलूस की अगुवाई भी की जाती है। रामनवमी पूजा समिति रातू के सदस्यों की भूमिका केंद्रीय समिति के रूप में होती है। चैती दुर्गा पूजा और रामनवमी पूजा समिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.