रांची, अगस्त 14 -- रातू, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को भाजपा रातू पश्चिमी मंडल की ओर से काठीटांड स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में स्कूल के सैकड़ों बच्चों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर बच्चे भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा स्कूल परिसर से शुरू होकर संगम रेस्टोरेंट होते हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यकर्ताओं ने बढ़ाया उत्साह:यात्रा के दौरान क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना रहा। मौके पर विद्यालय के आचार्य सुनील कुमार मिश्रा, सतीश आचार्य, मंडल अध्यक्ष सुबोध साहू, आशीष गोप, चंदन प्रसाद, राजेश पासवान, प्रदीप टोप्पो, मीरा कुमारी, आरती यादव, ममता चौहान, शिवानी विश्वकर्मा, प्...