रातू में भाजपा का धरना-प्रदर्शन 20 को
रांची, मई 18 -- रातू, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश भाजपा नेतृत्व के आह्वान पर रातू पश्चिमी और पूर्वी मंडल की ओर से 20 मई को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। भाजपा रातू पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि प्रदर्शन का उद्देश्य क्षेत्र की जनसमस्याओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराना है। उन्होंने कहा कि धरना स्थल पर आम लोगों से आवेदन लिए जाएंगे, ताकि समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन से मांग की जा सके। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंड पदाधिकारी, पंचायत प्रभारी, बूथ अध्यक्ष और मोर्चा कार्यकर्ताओं को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- हेमंत सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में भाजपा का धरना प्रदर्शन साथ ही अधिक से अधिक ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.