रांची, अप्रैल 24 -- रातू, प्रतिनिधि। रांची जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत ने शुक्रवार को ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात कर रातू प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी की पदस्थापना की मांग उठाई। इस संबंध में उन्होंने मंत्री को आवेदन पत्र भी सौंपा। जिप अध्यक्ष निर्मला भगत ने बताया कि रातू प्रखंड के अंतर्गत 20 पंचायत आते हैं और बड़ी आबादी विकास कार्यों के लिए प्रखंड मुख्यालय पर निर्भर रहती है। लेकिन कई महीनों से बीडीओ के पद रिक्त रहने के कारण आम लोगों के जरूरी कार्य लंबित पड़े हैं। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में बीडीओ का प्रभार अंचल अधिकारी रवि कुमार संभाल रहे हैं। उनके पास सीओ के साथ-साथ बीडीओ, सीडीपीओ सहित कई अन्य विभागों का अतिरिक्त जिम्मा है। अधिक कार्यभार के कारण समय की कमी बनी रहती ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.