रांची, मई 22 -- रातू, प्रतिनिधि। क्षेत्र में सड़क संपर्क को मजबूत करने की दिशा में शुक्रवार को हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने पौने दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली दो महत्वपूर्ण सड़कों का विधिवत शिलान्यास किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक नवीन जायसवाल ने बताया कि तिगरा के टिकराटोली में लगभग 1.20 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया जाएगा। यह सड़क मुख्य बाजार को ग्रामीण क्षेत्रों से जोड़ेगी, जिससे हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। वहीं दूसरी सड़क हुरहुरी में गणेश महतो के घर से रूपलाल उरांव के घर तक लगभग 55 ला...