रातू में नेत्र दान आज, सर्वसुलभ होंगे भगवान जगन्नाथ
रांची, जुलाई 14 -- रातू, प्रतिनिधि। छोटानागपुर के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक रातू रथ मेले की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। रातू पैलेस परिसर में भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्र और भाई बलभद्र के भव्य रथ को आकर्षक ढंग से सजाकर तैयार कर लिया गया है। नौ पहियों वाला लगभग 24 फीट ऊंचा रथ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वहीं मेला टांड़ में झूले, मिठाई, चाट-फुचका, खिलौने और सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानें भी सजने लगी हैं। रथयात्रा में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन और मेला समिति ने सुरक्षा, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। एक पखवाड़े तक गर्भगृह में विराजमान रहने के बाद बुधवार को भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र का पारंपरिक नेत्रदान संस्कार संपन्न होगा। पुरोहित भोला शंकर मिश्रा एवं पुज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.