रांची, मार्च 21 -- रातू,प्रतिनिधि। सरहुल पूजा समिति रातू के बैनर तले शनिवार को सरहुल पूजा की शोभायात्रा निकाली गई। इससे पहले रातू बड़काटोली अखरा, एसबीएल फैक्ट्री और तालाब टोंगरी में पाहन ने पूजा अर्चना की गई और प्रसाद वितरण हुआ। यहां से शोभायात्रा निकल पड़ी जो काठीटांड़ बस्ती होते हुए काठीटांड़ चौक पहुंची। जहां शोभायात्रा का स्वागत झारखंड सांस्कृतिक युवा मंच द्वारा किया गया। इसके बाद शोभायात्रा प्रखंड मुख्यालय, डायट परिसर होते हुए झखराटांड़ में प्रवेश कर गई। झखराटांड़ में सरहुल पूजा समिति द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा यहां से निकलकर झखराटांड़ सरना स्थल पहुंची। जहां पर पाहन और पईनभोरा द्वारा पूजा अर्चना कर शोभायात्रा का समापन किया गया। शोभायात्रा का नेतृत्व सरहुल पूजा समिति के अध्यक्ष आदित्य तिर्की ने की। इसमें सांसद संज...