रांची, मई 12 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में जमीन बिक्री के नाम पर 21.80 लाख रुपये की ठगी और जाली एकरारनामा बनाने को लेकर रवि कुमार वर्मा (आमटांड निवासी) के खिलाफ लोहरदगा निवासी अमित साहू ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, छह मार्च को आरोपी ने फर्जी एकरारनामा बनाकर जमीन बेचने के नाम पर विभिन्न तिथियों में कुल 21,80,000 रुपये अग्रिम के रूप में लिए। रजिस्ट्री के समय टालमटोल किया गया और बाद में केवल 4 लाख रुपये वापस किए गए। आरोप है कि आरोपी पिछले दो वर्षों से राशि लौटाने से इंकार कर रहा है। पीड़ित का कहना है कि एकरारनामे में वर्णित जमीन से आरोपी का कोई संबंध नहीं है। पुलिस ने रवि कुमार वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...