रातू में जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण बने बच्चे
रांची, सितम्बर 3 -- रातू, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, काठीटांड़ में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रूप सज्जा प्रतियोगिता हुई। शिशु से तृतीय वर्ग तक के बच्चे राधा-कृष्ण, माखन चोर और बांसुरीधर कृष्ण के रूप में सजकर पहुंचे। बच्चों ने कृष्ण भजनों पर नृत्य और संवाद प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुतियों ने अभिभावकों और आचार्यों का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य अजय द्विवेदी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को संस्कृति और परंपरा से जोड़ने के साथ उनका आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर विद्यालय के आचार्य, दीदी जी और अभिभावक मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर श्रीकृष्ण रूप सज्जा कार्यक्रम आयोजित यह भी पढ़ें- Sahibganj News: राधा कृष्ण रूप सज्जा कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.