रांची, दिसम्बर 23 -- रातू, प्रतिनिधि। रातू थाना क्षेत्र के मखमंद्रो बाजार में आपसी विवाद को लेकर मनोज तिग्गा और धीरज तिग्गा पर उनके ही चचेरे भाइयों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सोमवार की सुबह लगभग नौ बजे की है। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों भाइयों रिम्स रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि मनोज तिग्गा और धीरज तिग्गा बाजार में धूप का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान महावीर तिग्गा ने अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर दोनों भाइयों पर हमला बोल दिया। हमले में मनोज तिग्गा का सिर फट गया, जिससे वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़े, जबकि धीरज तिग्गा को गंभीर चोटें आई हैं। इस मामले को लेकर रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दूसरे पक्ष के लोगों ने भी था...