रांची, अप्रैल 13 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के तारूप निवासी रामवृत महतो ने अपने आधा दर्जन से अधिक पड़ोसियों पर घर में घुसकर तोड़फोड़ और चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने रातू थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। रामवृत महतो के अनुसार रविवार दोपहर करीब दो बजे उनके पड़ोसी जय प्रकाश महतो, राजेंद्र महतो, राम कुमार महतो, बसंती देवी, सहरमनी देवी, सीमा देवी और मनोज कुमारी सहित कई लोग जबरन उनके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने मिलकर घर में लगे अलबेस्टर, खिड़की और दरवाजों को तोड़ दिया तथा विद्युत मीटर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। नकदी व जेवरात चोरी का आरोप:पीड़ित ने बताया कि तोड़फोड़ के दौरान आरोपितों ने घर में रखे सोने का चैन, लॉकेट, कान की बाली, चांदी का पायल और बक्से में रखे करीब 50 हजार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.