रांची, जून 6 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चाणक्यपुरी कमड़े में गुरुवार रात सोनू लोहरा के घर के बरामदे से बाइक चोरी हो गई। इस संबंध में पीड़ित ने शुक्रवार को रातू थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार सोनू लोहरा के बड़े भाई परिवार सहित दिल्ली गए हुए हैं। घर में उस समय सोनू लोहरा और सुजीत बागची मौजूद थे। गुरुवार रात करीब 10:30 बजे उन्होंने बाइक बरामदे में खड़ी कर सोने चले गए। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे उठने पर बाइक गायब मिली। इसके बाद आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन बाइक का पता नहीं चल सका। अज्ञात चोरों पर शक जताते हुए थाना में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...