रातू में एटीएम कार्ड बदलकर 1.12 लाख की ठगी
रांची, मई 16 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के काठीटांड में एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बिहार के औरंगाबाद निवासी राजकिशोर तिवारी ने इस संबंध में रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12:04 बजे वे काठीटांड स्थित हिताची एटीएम से 1000 रुपये निकालने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने मदद करने के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और चुपके से उनका पिन नंबर भी देख लिया। राजकिशोर तिवारी के अनुसार, एटीएम से निकलने के बाद आरोपी ने उनके खाते से अलग-अलग ट्रांजैक्शन कर कुल 1,12,073 रुपये निकाल लिए। मोबाइल मैसेज नहीं आने से देर से हुआ खुलासा:पीड़ित ने बताया कि मोबाइल पर ट्रांजैक्शन से संबंधित कोई मैसेज नहीं आने के कारण उन्हें तुरंत घटना की जानकारी नहीं हो सकी। बाद में खाते की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.