रातू बड़ा तालाब की निखरेगी खूबसूरती, युवाओं ने उठाया सफाई का बीड़ा
रांची, मई 21 -- रातू, प्रतिनिधि। रातू का ऐतिहासिक बड़ा तालाब आने वाले दिनों में पर्यटन स्थल के रूप में नई पहचान पाने की ओर बढ़ रहा है। छोटानागपुर युवा शक्ति के तत्वावधान में तालाब को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पूर्व डिप्टी मेयर अजय नाथ शाहदेव और पार्क निदेशक नीतेश नाथ शाहदेव ने कहा कि रातू बड़ा तालाब क्षेत्र को झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। तालाब की सफाई के दूसरे चरण में जलकुंभी हटाने का व्यापक अभियान शुरू किया गया है। तालाब में फैली जलकुंभी के कारण पानी दूषित हो रहा था और तालाब की सुंदरता भी प्रभावित हो रही थी। अब स्थानीय युवा रोजाना श्रमदान कर तालाब से जलकुंभी निकालने में जुटे हुए हैं। अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी सहयोग कर रहे हैं।
स्थानीय युवाओं ने पेश की ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.