रांची, फरवरी 12 -- रातू, प्रतिनिधि। रातू थाना परिसर में गुरुवार को हंस केयर के तत्वावधान में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 147 लोगों के बीपी, शुगर सहित अन्य सामान्य रोगों की जांच की गई। डॉ रोशन और डॉ पंकज ने थाना के पुलिस पदाधिकारियों और सभी पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के बाद चिकित्सकों ने सभी को आवश्यक परामर्श दिया और जरूरत के अनुसार दवाएं उपलब्ध कराई। पुलिसकर्मियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे उपयोगी बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...