रांची, अप्रैल 8 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सूर्यानगर कमड़े स्थित तालाब में बुधवार सुबह करीब आठ बजे एक नरकंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, कुछ लोग तालाब के पास कचरा फेंकने गए थे, तभी उनकी नजर पानी में डूबे कंकाल जैसे अवशेष पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी, जिससे देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में खबर फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर रातू थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। कंकाल तालाब के पानी में डूबा हुआ था। हालांकि, आवश्यक उपकरणों के अभाव में पुलिस बुधवार को कंकाल को बाहर नहीं निकाल सकी।ग्राम प्रधान राजेश लकड़ा ने बताया कि कंकाल के पास सफेद और लाल रंग का चेक शर्ट और नीचे काले रंग का जींस जैसा कपड़ा दिखाई दे रहा है। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि यह किसी पुरुष का कंकाल हो सकता...