रांची, जनवरी 29 -- रातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के एकमात्र स्टेडियम बेलांगी में बुधवार को उच्च स्तरीय शौचालय सह स्नानागार का उद्घाटन रांची जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला बीरेंद्र भगत ने किया। स्टेडियम में रोजाना विभिन्न खेलों का अभ्यास और मैचों का आयोजन होता है, परंतु शौचालय की सुविधा नहीं होने से खिलाड़ियों को काफी परेशानी होती थी। विशेषकर महिला खिलाड़ी इससे ज्यादा प्रभावित थीं। खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए जिला परिषद अध्यक्ष ने अपनी निधि से इस शौचालय सह स्नानागार का निर्माण कराया है। निर्मला भगत ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि फंड की उपलब्धता सीमित होने के बावजूद वे विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने जनमानस को आश्वस्त किया कि रातू प्रखंड को स्वच्छ, सुंदर और प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.