रातू के दो स्कूलो में युवा संवाद प्रतियोगिता का आयोजन
रांची, सितम्बर 3 -- रातू, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से गुरुवार को सरस्वती शिशु मंदिर, काठीटांड़ और छोटानागपुर राज 2 उच्च विद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम हुआ। दोनों विद्यालयों के करीब 500 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सरस्वती शिशु मंदिर में जिला बौद्धिक प्रमुख स्वामीनंद सिन्हा और छोटानागपुर राज 2 उच्च विद्यालय में केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर शशांक कुलकर्णी व रजिस्ट्रार कालिदास तिवारी ने युवाओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की। छात्र-छात्राओं को संविधान में वर्णित मौलिक कर्तव्यों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत से हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.