रांची, मार्च 5 -- रातू, प्रतिनिधि। रातू थाना क्षेत्र के टाउनघर, एतवार बाजार निवासी 62 वर्षीय भुनेश्वर साहु का शव बुधवार सुबह उनके ही घर के कुएं में तैरता हुआ मिला। शव मिलने की सूचना के बाद घर में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार से ही घर से थे लापता: जानकारी के अनुसार भुनेश्वर साहु सोमवार सुबह करीब 11 बजे घर से अचानक लापता हो गए थे। इस संबंध में उनकी बेटी हनी गुप्ता ने मंगलवार को रातू थाना में लिखित सूचना देकर पिता के लापता होने की जानकारी दी थी। परिजनों ने बताया कि भुनेश्वर साहु बिना चप्पल पहने ही घर से निकल गए थे। उस समय उनकी पत्नी जयंती कुमारी, जो पेशे से नर्स हैं, घर पर मौजूद नहीं थीं। दोपहर करीब तीन बजे जब जयंती कुमारी घर लौटीं तो घर ...