रांची, अगस्त 30 -- रातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के मखमंदरो निवासी आकांक्षा ओझा ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल में आयोजित 10वीं ईस्ट जोनल शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीते। 25 से 30 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में आकांक्षा ने राइफल शूटिंग के 50 मीटर प्रोन इवेंट के सीनियर, जूनियर और यूथ वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में पांच राज्यों के 2000 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। आकांक्षा की उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके पिता संतोष नारायण ओझा सहित अजय तिवारी, राजेंद्र पांडेय, कोच नागेश्वर, अमर उरांव, संजीव तिवारी, परमेश्वर गोप, राजेश सिंह, अशोक भगत, सुनील गोप, जितेंद्र तिवारी, दशरथ भगत, ज्ञान प्रकाश तिवारी, संजय साहू, हरी साव, हेमंत तिवारी और प्रदीप कुमार देव समेत कई लोगों ने बधाई देते हुए ...