रातू किला मैदान में विराट हिनदू सम्म्लेन 14 को, तैयारी शुरू
रांची, अप्रैल 7 -- रातू, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सर्व सनातन हिंदू समाज द्वारा 14 अप्रैल को रातू किला मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है और प्रखंड के सभी पंचायतों में लगातार बैठकें की जा रही हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए अलग-अलग टोलियां बनाकर पंचायत स्तर पर बैठक की जा रही है। इन बैठकों में बैनर और पोस्टर का वितरण किया गया है। साथ ही प्रचार-प्रसार के लिए ऑटो रिक्शा में भी पोस्टर लगाए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम की जानकारी मिल सके। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में बाल विदुषी लाडली शरण जी और युवा महंत श्री श्री 1008 स्वामी सीताराम जी महाराज उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा मुख्य अतिथि के रूप में निश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.