रांची, अप्रैल 13 -- रातू, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सर्व सनातन हिन्दू समाज द्वारा मंगलवार को रातू किला मैदान में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के पूर्व संध्या पर सोमवार को प्रखंड के सभी पंचायतों में बाइक रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ों युवाओं ने भाग लेकर क्षेत्र में घूम-घूमकर लोगों को सम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण दिया। आयोजन समिति के अनुसार सम्मेलन में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मैदान में मंच, बैठक व्यवस्था और अन्य आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में बाल विदुषी लाडली शरण जी और युवा महंत श्री श्री 1008 स्वामी सीताराम जी महाराज उपस्थित रहेंगे। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.