नैनीताल, अप्रैल 6 -- गरमपानी, संवाददाता। रातीघाट क्षेत्र में सोमवार को शराब की दुकान खुलते ही स्थानीय महिलाओं का आक्रोश भड़क उठा। सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं दुकान के बाहर एकत्रित हो गईं और जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे क्षेत्र का माहौल गरमा गया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं के साथ छोटे-छोटे बच्चे भी मौजूद रहे, जो नारे लगाते हुए आंदोलन में भाग लेते दिखाई दिए।प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि क्षेत्र में शराब की दुकान खुलने से सामाजिक वातावरण खराब हो रहा है और इसका सीधा असर परिवारों पर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वे लंबे समय से इसका विरोध कर रही हैं, लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। आंदोलन के दौरान ब्लॉक प्रमुख अंकित साह और जिला पंचायत सदस्य यशपाल आर्य भी म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.