नैनीताल, अप्रैल 9 -- गरमपानी, संवाददाता। रातीघाट क्षेत्र में शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का धरना 11वें दिन गुरुवार को भी जारी रहा। प्रदर्शन में बच्चों की भागीदारी भी देखने को मिल रही है। धरना स्थल पर पहुंचे छोटे बच्चों का कहना था कि वे अपने गांव और भविष्य को सुरक्षित रखना चाहते हैं।उनका कहा कि शराब की दुकान खुलने से गांव के माहौल पर नकारात्मक असर पड़ेगा, वे किसी भी स्थिति में इसे खुलने नहीं देंगे। महिलाओं ने कहा कि यह केवल एक दुकान का विरोध नहीं, बल्कि उनके सम्मान और समाज की सुरक्षा की लड़ाई है। शराब की दुकान से पारिवारिक कलह बढ़ती है और महिलाओं की सुरक्षा पर भी खतरा उत्पन्न होता है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी कीमत पर दुकान को खुलने नहीं दिया जाएगा, चाहे आंदोलन को कितना भी लंबा क्यों न चलाना पड़े। धरने को समर्थन देने के लिए जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.