नैनीताल, मार्च 5 -- गरमपानी। हल्द्वानी से हवालबाग जा रही एक कार गुरुवार को रातीघाट के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवार अल्मोड़ा निवासी रेखा देवी, गंगा देवी और गणेश राम घायल हो गए। जिन्हें पीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया। जहां गंगा देवी की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। चौकी इंचार्ज रमेश पंत ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन का ब्रेक फेल होने और हैंडल लॉक होने के कारण चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क पर पलट गई। हादसे के समय वाहन में पांच लोग सवार थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...