रातीघाट के पास ट्रक और बोलेरो की भिड़ंत, जाम लगा
नैनीताल, मई 20 -- गरमपानी, संवाददाता। भवाली-अल्मोड़ा नेशनल हाईवे पर बुधवार को रातीघाट के समीप एक ट्रक और बोलेरो में भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।जानकारी के अनुसार ट्रक गरमपानी से हल्द्वानी की ओर जा रहा था, जबकि बोलेरो हल्द्वानी से खैरना की तरफ आ रही थी। इसी दौरान रातीघाट के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। इससे यातायात काफी देर तक बाधित रहा। घटना बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों वाहनों को सड़क से हटाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद वाहनों को मार्ग से हटाया गया, जिसके काफी देर बाद यातायात सुचारू हो सका। हालांकि दुर्घटना में यात्रियों को मामूली चोट आई। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.