हल्द्वानी, मार्च 30 -- गरमपानी, संवाददाता। बेतालघाट ब्लॉक के रातीघाट क्षेत्र में प्रस्तावित शराब की दुकान के खिलाफ स्थानीय महिलाओं और नव दुर्गा स्वयं सहायता समूह ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को आयोजित एक बैठक में महिलाओं ने एकजुट होकर सरकार के इस निर्णय का विरोध कर चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति तैयार की।महिलाओं का कहना है कि शराब की दुकान खुलने से सामाजिक वातावरण दूषित होगा, जिसका सीधा प्रतिकूल प्रभाव महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जहां अल्मोड़ा जिला प्रशासन ने जनविरोध के चलते तीन दुकानें बंद करने का निर्णय लिया, वहीं नैनीताल जिला प्रशासन जनभावनाओं की अनदेखी कर रहा है। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि प्रस्ताव तत्काल निरस्त नहीं किया गया, तो वे धरना-प्रदर्शन, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.