बांका, मार्च 24 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड के राता गांव स्थित प्रसिद्ध ठाकुरबाड़ी मंदिर प्रांगण में रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित अखंड रामचरितमानस पाठ एवं श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है, जहां दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु कथा का रसपान कर रहे हैं। कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन वृंदावन की चर्चित कथा वाचिका किशोरी नेहा तिवारी ने अपने ओजपूर्ण प्रवचन से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र, भक्ति के महत्व तथा वेदों के रचयिता महर्षि वेदव्यास से जुड़े कई प्रेरक प्रसंगों का सुंदर वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने बताया कि किस प्रकार श्रीमद्भागवत महापुराण की रचना मानव जीवन को धर्म, ज्ञान और भक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.