झांसी, जून 21 -- झांसी। मुख्यमंत्री शनिवार को झांसी आए थे। पूरी रात रानी की नगरी हाई-सिक्योरिटी में रही। चप्पे-चप्पे पर सिपाही तैनात रहे। सर्किट हाउस से सटी इलाइट, बीकेडी, सीपरी सड़क पुलिस छावनी में तब्दील रही। यहां सरकारी मशीनरी भी मशक्कत करती दिखी। 11 सौ से अधिक सिपाहियों की जगह-जगह तैनाती की गई थी। चौराहों पर बेरीकेडिंग लगाकर रूट डायवर्ट किया गया था। डॉग स्क्वॉयड की टीमों सुरक्षा में रहीं। देर रात मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इसके बाद यहीं रात्रि विश्राम भी किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीएसटी मूर्ति ने बताया कि पुलिस अफसरों को लगातार अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- 20 घंटे झांसी से चली यूपी की सरकार अन्य थानों से भी फोर्स मंगवाया गया है। इसके अलावा यातायाता व्यवस्था को दुरुस्त करने के भ...