औरैया, जुलाई 11 -- बिधूना, संवाददाता। किशोरी के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में शुक्रवार देर रात से शनिवार दोपहर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। दुष्कर्म व हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने पूरी रात शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। मौके पर कई थानों की पुलिस तैनात रही। शनिवार सुबह ग्रामीण और परिजन शव लेकर सड़क पर पहुंचे और जाम लगाने का प्रयास किया। बाद में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। शुक्रवार शाम घर के कमरे में किशोरी का शव साड़ी के फंदे से लटका मिलने के बाद परिजनों ने दुष्कर्म व हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया था। सूचना पर सीओ पुनीत मिश्रा, कोतवाल वीनेश जादौन समेत ऐरवाकटरा, अछल्दा और आसपास के थानों का पुलिस बल गांव पहुंच गया। देर रात तक पुलिस परिजनों...