मैनपुरी, जनवरी 28 -- मंगलवार को आधी रात के बाद झमाझम बारिश के साथ लगभग 20 मिनट तक छोटे-छोटे ओलों की बरसात हुई। इन ओलों की बरसात ने आधी रात को ही किसानों की नींद उड़ा दी। वे फसलों की सुरक्षा को लेकर रातभर सो नहीं सके। बुधवार को भोर की किरण निकली तो किसान दौड़े-दौड़े खेतों की तरफ पहुंचने लगे। आलू, सरसों और लहसुन की फसलों में इस बारिश से बहुत अधिक नुकसान तो नहीं हुआ है लेकिन इन फसलों में फंगस जनित रोगों की संभावना जरूरत पैदा हो गई है। बुधवार को भी जनजीवन बारिश का शिकार बना रहा। मैनपुरी में यूं तो सोमवार की शाम से ही मौसम बिगड़ गया था। लेकिन मंगलवार की सुबह से कहीं रुक-रुककर तो कहीं तेज बारिश होती रही। रात नौ बजे के बाद जिलेभर में रिमझिम बारिश ने जोर पकड़ लिया। रात 12:30 बजे से लेकर 12:50 बजे तक छोटे-छोटे ओले पानी के साथ बरसने लगे। इन ओलों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.