रातभर बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर दौड़ी डाक कांवड़
बागपत, अगस्त 11 -- दाहा। बड़ौत-बुढ़ाना कांवड़ मार्ग पर सोमवार रात महाशिवरात्रि पर्व को लेकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर डाक कांवड़ियों का आवागमन रातभर जारी रहा। डाक कांवड़िये डीजे की धुन पर दौड़ते हुए अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे। मार्ग पर डाक कांवड़ को देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ भी लगी रही। हरिद्वार से आ रहे डाक कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर पुसार चौराहे पर डायवर्ट रूट पर एसडीएम बड़ौत बालकृष्ण सिंह और सीओ बड़ौत अंशु जैन के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। दोघट थानाध्यक्ष केवल सिंह पुलिस टीम के साथ डाक कांवड़ियों को सुरक्षित तरीके से मार्ग से निकालने में जुटे रहे। यह भी पढ़ें- डीजे रोक कर बजाने पर मार्ग हुआ जाम दिल्ली,हरियाणा, राजस्थान और पंजाब सहित अन्य प्रदेशों के कांवड़िये गाड़ियों और बाइकों के साथ तेजी से अपने गंतव्य की ओर बढ़त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.