रातभर बारिश से फरीदाबाद बेहाल, सड़कों पर जलभराव; निचले इलाकों में घरों में घुसा पानी
फरीदाबाद, जुलाई 9 -- जिले में बुधवार रात हुई तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा और कई स्थानों पर यातायात प्रभावित रहा। वहीं बिजली कटौती और निचले इलाकों में पानी घुसने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं। जिला प्रशासन की ओर से जारी वर्षा रिपोर्ट के अनुसार 8 जुलाई सुबह 8 बजे से 9 जुलाई सुबह 8 बजे तक जिले में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 65 मिमी वर्षा तिगांव में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा फरीदाबाद में 52 मिमी, बल्लभगढ़ में 42 मिमी, गौंच्छी में 36 मिमी, बड़खल में 35 मिमी, धौज में 30 मिमी, दयालपुर में 26 मिमी और मोहना में 25 मिमी बारिश दर्ज हुई। लगातार हुई वर्षा से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश का असर ग्रामीण और शहरी दोनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.