अमरोहा, मार्च 3 -- ईरान के सर्वोच्च नेता सैय्यद अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन का सिलसिला रविवार देर रात तक चलता रहा। गुस्साए लोगों ने शहर में जगह-जगह जुलूस निकालते हुए अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान फिजा में लब्बैक या हुसैन-लब्बैक या हुसैन की सदाएं भी गूंजती रहीं। वहीं, नौगावां सादात में लोगों ने कैंडल मार्च निकालते हुए अली खामेनेई को याद किया। रविवार सुबह ईरानी सरकार द्वारा की गई सैय्यद आयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत की पुष्टि के बाद भड़का लोगों का गुस्सा दिनभर सड़कों पर दिखा। मस्जिदों से लेकर इमामबाड़ों तक जुटे लोग मौत पर अफसोस के साथ अमेरिका और इजरायल के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते रहे। शाम में इफ्तार से पहले थमा विरोध का ये सिलसिला रात में ईशा की नमाज के बाद फिर से शुरू होता दिखाई दिया। शह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.