अमरोहा, नवम्बर 21 -- अमरोहा। मौसम में देर शाम से बढ़ते कोहरे के बीच जिले की सड़कों पर ओवरलोड वाहनों की वजह से हादसों का खतरा बढ़ गया है। मौसम में दृश्यता घटने से सबसे ज्यादा जर्जर हाल जोया-सम्भल मार्ग पर हादसों का खतरा बना हुआ है। ऐसे में मार्ग पर ईंट लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली रातभर दौड़ रही हैं। वहीं जिम्मेदार बेपरवाह बने हुए हैं। आजकल गन्ने का सीजन चल रहा है। लोकल-स्टेट हाइवे से संपर्क मार्गों तक गन्ना लदे ओवरलोड वाहन दौड़ रहे हैं। अब मौसम में सुबह-शाम कोहरा बढ़ रहा है। इससे हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। जोया-सम्भल मार्ग वर्षों से जर्जर हालत में है। मार्ग पर गन्ना लदे ओवरलोड वाहनों की पहले ही लंबी कतार है। उपर से ईंट लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली दिनरात दौड़ रही हैं। ओवरलोड वाहनों की वजह से मार्ग पर जाम लग रहा है। कई बार इनके पलटने से हादसे भी हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.