मथुरा, फरवरी 19 -- नगर के गोपालबाग क्षेत्र में आए दिन हो रही चोरियों एवं चोरों के आने की आहट ने लोगों की नींद हराम कर दी है। लोग रात भर जाग अपने घरों के बाहर सुरक्षा को लेकर पहरा दे रहे हैं। लोगों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस सिर्फ ओवरलोड व अवैध खनन वाले वाहनों से उगाही में लगी है। पुलिस अभी तक किसी भी चोरी की घटना का खुलासा करने में नाकाम रही है। थाना क्षेत्र में इन दिनों चोर गिरोह सक्रिय है। पिछले पखवारे में चोरों ने कई दुकानों के शटर काट कर लाखों की चोरी व चोरी के प्रयास की घटनाएं की हैं। इसको लेकर आमजन में असुरक्षा की भावना पैदा हो गयी है। लोगों का आरोप है कि पुलिस मौका मुआयना कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी चेक करने के बाद अभी तक चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है और ना ही क्षेत्र में गश्त ही बढाई है। इसके चलते लोगों ने अपने अपने घरों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.