रायसेन, फरवरी 22 -- मध्यप्रदेश के दो जिलों रायसेन और उज्जैन से हृदयविदारक मामला सामने आया है। लगभग 350 किलोमीटर की दूरी पर रह रहे एक प्रेमी-प्रेमिका ने एक ही समय पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दोहरे सुसाइड की घटना ने पुलिस महकमे और स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों ने रातभर चैटिंग की। सुबह आखिरी कॉल हुई और फिर सुसाइड एक ही समय पर किया। सुसाइड की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस के अनुसार, रायसेन जिले के उदयपुरा क्षेत्र के ग्राम चिल्ली सिलारी में 23 वर्षीय साक्षी धाकड़ ने शनिवार सुबह करीब छह बजे अपने नाना के घर में फांसी का फंदा लगा लिया। साक्षी मूल रूप से सिलवानी की रहने वाली थी, लेकिन बचपन से ही नाना के पास रह रही थी। ठीक इसी वक्त, उज्जैन के पवासा थाना क्षेत्र के केसर बाग में 26 वर्षीय ऋषभ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.