रातभर चली बिजली कटौती, लोगों का हाल बेहाल
मुजफ्फर नगर, जून 28 -- मुजफ्फरनगर भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति बुरी तरह से प्रभावित बनी हुई है। शुक्रवार की रात्रि में भी शहरी क्षेत्र में जमकर बिजली कटौती हुई है। आधे शहर में तो करीब पांच से छह घंटे बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही। भीषण गर्मी में आपूर्ति ठप होने से लोग बिलबिला उठे। लोगों ने रात्रि में समस्या का सामना किया। उधर, उपभोक्ता अधिकारियों के फोन मिलाते रहे, लेकिन बिजली सप्लाई को लेकर कोई भी अधिकारी उपभोक्ताओं को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया है। शहर के कुछ मोहल्लों में शनिवार सुबह चार बजे के बाद बिजली सप्लाई चालू हुई है。 यह भी पढ़ें- सारी रात शहर की बिजली आपूर्ति ठप, गर्मी से हाल बेहाल बिजली की डिमांड में बढ़ोतरी पिछले चार दिनों से भीषण गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल बना हुआ है। वहीं बिजली की डिमांड भी बढ़ती जा रही है। चार दिनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.