रातभर चला धरना खत्म, आत्मदाह की धमकी से बदला माहौल
प्रयागराज, मार्च 20 -- नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय में विषम सेमेस्टर परीक्षा के परिणाम में बड़ी संख्या में छात्रों के फेल होने के विरोध में शुरू हुआ धरना शुक्रवार को समाप्त हो गया। छात्रों ने पूरी रात धरना जारी रखा, लेकिन दोपहर बाद लिखित रूप में प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा कर दी।छात्रों का आरोप है कि शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे इस धरने में कुछ बाहरी और अराजक तत्व शामिल हो गए, जिन्होंने आत्मदाह की धमकी देकर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। इससे धरना अपने मूल उद्देश्य से भटकने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंचे एसीपी करछना सुनील सिंह ने छात्रों से बात की और उन्हें समझाकर धरना समाप्त कराया। उन्होंने आश्वासन दिया कि अराजक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कई दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.