कन्नौज, जनवरी 4 -- मानीमऊ संवाददाता। मानीमऊ क्षेत्र में बिजली कटौती के बाद लापरवाही से बड़ा नुकसान हो गया। सुल्तानपुर और उदैतापुर गांवों के किसानों की करीब 20 बीघा आलू की फसल रातभर पानी में डूबी रही, जिससे फसल को भारी क्षति पहुंची। बताया गया कि एक किसान शाम के समय खेत में आलू की फसल में पानी लगा रहा था। इसी दौरान बिजली चली गई। किसान ट्यूबवेल की कोठरी बंद कर ताला लगाकर घर चला गया, लेकिन वह स्टाटर गिराना भूल गया। रात में जब बिजली आई तो स्टाटर चढ़ा होने के कारण ट्यूबवेल अपने आप चालू हो गया और पूरी रात चलता रहा। सुबह जब किसान खेतों की ओर पहुंचे तो खेतों में बाढ़ जैसी स्थिति देखकर उनके होश उड़ गए। पानी निकालने के लिए किसानों ने फावड़े से नालियां खोदीं और पंपिंग सेट व पाइप के जरिए पानी बाहर खंती में छोड़ा। काफी मशक्कत के बाद खेत खाली हो सके, ले...