रातभर गुल रही सप्लाई, पानी और राहत को तरसे शहरवासी
लखीमपुरखीरी, जून 22 -- गर्मी बढ़ते ही शहर की बिजली व्यवस्था एक बार फिर चरमरा गई है। सोमवार को शहर के कई इलाकों में बिजली की आंख-मिचौली से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कहीं लो वोल्टेज की समस्या रही तो कहीं बार-बार बिजली आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई और भीषण गर्मी में राहत के सभी इंतजाम नाकाफी साबित हुए। शहर के गढ़ी पावर हाउस से जुड़े कई मोहल्लों में रविवार रात से ही बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। बिजली न मिलने से लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा। मोटर न चल पाने के कारण घरों में पानी की टंकियां खाली हो गईं, जिससे दैनिक कार्यों में दिक्कतें आईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रातभर बिजली न आने से छोटे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग सबसे अधिक परेशान रहे।
बिजली कटौती की स्थिति वहीं नई ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.