सिद्धार्थ, मई 22 -- मिश्रौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। नागचौरी गांव के सीवान में जेसीबी और लोडर मशीनों से बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन कर ट्रैक्टर-ट्रालियों के जरिए ठिकाने लगाया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदारों की मिलीभगत से यह खेल लंबे समय से चल रहा है और कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। अनिल कुमार, राम बहाल, सुमिरन आदि लोगों के मुताबिक मिश्रौलिया और कठेला थाना क्षेत्र के अधिकांश गांवों में खेत खाली होते ही अवैध खनन शुरू हो गया। रात के अंधेरे से लेकर सुबह तक जेसीबी मशीनें लगातार चलती हैं और ट्रैक्टर-ट्रालियों से मिट्टी की सप्लाई की जाती है। यह भी पढ़ें- कोंच-उरई रोड पर अवैध मिट्टी खनन वीडियो वायरल आरोप है कि नीचे से ऊपर तक सेटिंग के कारण खनन...