रांची, फरवरी 3 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। शब-ए-बारात का पर्व जिलेभर में अकीदत के साथ मनाया गया। मंगलवार की शाम से सड़कों पर चहल-पहल बढ़ गई। मस्जिदें और कब्रिस्तान रंगीन रौशनी से जगमगा गए। कब्रिस्तानों में पहुंचे लोगों ने मरहूम की कब्रों पर फूल चढ़ाए। लोगों ने अपने पूरखों की कब्रों के आसपास अगरबत्तियां जलाई। कब्रिस्तानों के चारों तरफ हवाओं में खुशबू समाई रही। फातिहा पढ़कर उनकी मगफिरत के लिए दुआ की। ईशा की नमाज से मस्जिदों में शुरू हुआ इबादत का सिलसिला बुधवार फज्र की नमाज तक चलता रहा। नमाजियों ने मस्जिदों में सिरातुतशबीह और नफ्ल की नमाज के अलावा कुरान की तिलावत, तस्बीह पर जिक्रे इलाही से लोगों ने अल्लाह से अपने गुनाहों की तौबा की। सुबह फज्र की नमाज तक इबादत का यह दौर जारी रहा। पूरी रात इबादत में गुजारकर घर पहुंचे लोगों ने रोजे की नीयत की। इधर,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.