रातभर अंधेरे में डूबे कई इलाके, फैजुल्लागंज उपकेंद्र ठप
लखनऊ, जून 19 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार रात राजधानी के कई इलाकों की बिजली गुल हो जाने से लोग परेशान रहे। तेज उमस और लू के बीच रात में बिजली न होने से घरों में चैन की सांस लेना मुश्किल हो गया। फैजुल्लागंज उपकेंद्र तकनीकी खराबी के कारण अचानक ठप हो गया। इससे श्याम विहार कालोनी, कृष्ण लोक कालोनी सहित आसपास के कई मोहल्लों में देर रात तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। लोग छतों और सड़कों पर निकलकर रात गुजारने को मजबूर हुए। यह भी पढ़ें- आधी रात में बिजली ठप, गुस्साई भीड़ का उपकेंद्रों पर हंगामा सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी ने बताया कि हर गर्मी में यही हाल रहता है। लोड बढ़ते ही फाल्ट का बहाना बनाकर बिजली काट दी जाती है। जानकीपुरम गार्डेन में भी रात लगभग तीन घंटे बिजली गुल रही। सबसे ज्यादा परेशानी सिलेंडर वाले इलाके में हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.