हजारीबाग, मई 7 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। मालवीय मार्ग स्थित राणी सती मंदिर में 28वें स्थापना दिवस समारोह के दूसरे दिन भक्तिमय माहौल देखने को मिला। मंगला आरती, विशेष पूजा-अर्चना और दादी के अलौकिक श्रृंगार के बीच श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की।संध्या बेला में 13 सुहागन महिलाओं द्वारा की गई भव्य महाआरती श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में सजी महिलाओं ने दीप की थाली लेकर श्रद्धा और समर्पण के साथ आरती उतारी, जिससे मंदिर परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। महाआरती में शारदा खण्डेलवाल, मीता बगड़िया, संगीता बीजाका, आशा देवी, कान्ता खण्डेलवाल, शशि सुरेका, अनिता शर्मा समेत कई महिलाएं शामिल रहीं। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष फतेहचंद मुनका ने कहा कि दादी की कृपा और भक्तों की आस्था से स्थापना दिवस समारोह हर वर्ष...