राणी सती मंदिर झरिया में संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन
धनबाद, अप्रैल 3 -- झरिया, प्रतिनिधि। श्री राणी सती सेवा समिति के तत्वावधान में गुरुवार को श्री राणी सती मंदिर में हनुमान जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। समारोह का शुभारंभ पंडित मुन्ना शास्त्री द्वारा वीर हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ, जिसमें द्वारका प्रसाद गोयनका मुख्य यजमान रहे। पूजा के पश्चात राणी सती महिला समिति और मंदिर समिति के सदस्यों ने सामूहिक सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया। कतरास के देव पहाड़ी शिव मंदिर से आए आचार्यों की टीम ने सुंदरकांड की चौपाइयों और छंदों की संगीतमय प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय कर दिया। संध्या आरती के बाद स्थानीय गायकों ने भजनों की झड़ी लगा दी। दुनिया चले न श्री राम के बिना... और श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में... जैसे भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.