आगरा, जनवरी 19 -- राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन की राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी केस में प्रस्तुत सिविल रिवीजन में न्यायालय में सोमवार को सुनवाई हुई। विपक्षी सांसद रामजीलाल सुमन की ओर से अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद ने बहस के लिए समय मांगते हुए स्थगन प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए लोकेश कुमार की अदालत ने आदेश एक नियम आठ सीपीसी पर बहस के लिए 29 जनवरी 2026 नियत की है। रिवीजनकर्ता/अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि दौरान सुनवाई मूल पत्रावली न्यायालय में प्रस्तुत की गई। इस दौरान विपक्षी अधिवक्ता रईसुद्दीन व राजेंद्र प्रसाद उपस्थित रहे। बता दें कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं सांसद रामजीलाल सुमन को विपक्षीगण बना सिविल रिवीजन प्रस्तुत किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.