राणा शिक्षण शिविर इंटर कॉलेज में मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, विद्यार्थियों को बताया बंटवारे का दर्द
हापुड़, अगस्त 15 -- धौलाना स्थित राणा शिक्षण शिविर इंटर कॉलेज में शुक्रवार, 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को वर्ष 1947 में हुए भारत विभाजन की त्रासदी और उससे उत्पन्न अमानवीय पीड़ा व विस्थापन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने बंटवारे के भयावह हालातों को रेखांकित करते हुए बताया कि 14 अगस्त 1947 के विभाजन के दौरान लगभग डेढ़ करोड़ (1.5 करोड़) लोग बेघर हुए थे, जबकि 10 लाख से अधिक लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। इसके अलावा बड़ी संख्या में महिलाओं को भी गंभीर अत्याचारों का सामना करना पड़ा। वक्ताओं ने कहा कि इस विभाजन ने केवल देश की सीमाओं को ही नहीं बांटा, बल्कि इसने परिवारों, रिश्तों, जमीन-जायदाद, कारखानों, खलिहानों, घरों और कारोबार तक को प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.